ब्रह्मवैवर्त पुराण
ग्रंथ
अन्य नाम: ब्रह्मवैवर्तपुराण
रचयिता / कर्ता: वेदव्यास
ब्रह्मवैवर्त पुराण अट्ठारह महापुराणों में एक है, जिसके रचयिता वेदव्यास माने जाते हैं। ग्रंथ चार खंडों में विभाजित है — ब्रह्म खंड, प्रकृति खंड, गणेश खंड और श्रीकृष्ण जन्म खंड।
मुख्य विषय राधा-कृष्ण की दिव्य लीलाएँ, राधा की महिमा तथा श्रीकृष्ण-भक्ति है। प्रकृति खंड में दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती आदि देवियों की महिमा है।
गणेश खंड में गणेश-जन्म और उनकी महिमा तथा श्रीकृष्ण जन्म खंड में कृष्ण की बाल-लीलाएँ और रास वर्णित हैं। इसमें राधा को कृष्ण की आदि-शक्ति के रूप में चित्रित किया गया है।
महात्मा: राधा-कृष्ण उपासना और सखी-भाव भक्ति की परंपरा में इसका विशेष स्थान है।
संबंधित
स्रोत: ब्रह्मवैवर्त पुराण