बोधगया
तीर्थ एवं स्थान
अन्य नाम: बोधगया, संबोधि स्थल
बोधगया बिहार के गया ज़िले में, फल्गु (निरंजना) नदी के तट पर स्थित है। यहीं बोधिवृक्ष के नीचे सिद्धार्थ को संबोधि (ज्ञान) प्राप्त हुई और वे 'बुद्ध' कहलाए। यह बौद्ध धर्म का सर्वोच्च तीर्थ है।
महाबोधि मंदिर और बोधिवृक्ष यहाँ के केंद्र हैं। सम्राट अशोक ने यहाँ मंदिर-निर्माण कराया; वर्तमान महाबोधि मंदिर युनेस्को की विश्व धरोहर सूची में सम्मिलित है। पास में ही वज्रासन (बोधि-स्थान) है, जहाँ बुद्ध ने ध्यान किया था।
महात्व: संसार भर के बौद्ध तीर्थयात्री यहाँ आते हैं। बुद्ध पूर्णिमा (वैशाख पूर्णिमा) पर यहाँ विशेष आयोजन होते हैं। बोधिवृक्ष की वंश-परंपरा श्रीलंका के अनुराधापुर में भी स्थापित मानी जाती है।
संबंधित
स्रोत: बौद्ध परंपरा (ललितविस्तर); पुराण-साहित्य