पंढरपुर
तीर्थ एवं स्थान
अन्य नाम: पंढरपुर, विठ्ठल क्षेत्र
पंढरपुर महाराष्ट्र के सोलापुर ज़िले में, भीमा नदी (जिसे यहाँ चंद्रभागा कहा जाता है) के तट पर स्थित है। यहाँ विठोबा (विठ्ठल) — कमर पर हाथ रखे, ईंट पर खड़े कृष्ण — का मंदिर है।
कथा के अनुसार एक भक्त पुंडलिक अपने माता-पिता की सेवा में तत्पर रहता था; उसकी भक्ति और धैर्य से प्रसन्न होकर भगवान विठ्ठल ने उसके लिए ईंट पर खड़े होकर दर्शन दिए। तभी से विठ्ठल की यह मुद्रा पंढरपुर में प्रतिष्ठित मानी जाती है।
महात्व: पंढरपुर वारकरी संप्रदाय का केंद्र है। ज्ञानेश्वर, नामदेव, तुकाराम आदि संतों ने यहाँ से भक्ति-परंपरा चलाई। आषाढ़ी और कार्तिकी एकादशी पर वारकरी पैदल यात्रा करके यहाँ आते हैं।
संबंधित
स्रोत: स्कन्द पुराण (पंढरपुर महात्म्य)