पुष्कर
तीर्थ एवं स्थान
अन्य नाम: पुष्कर तीर्थ
पुष्कर राजस्थान के अजमेर ज़िले में, अरावली पर्वत श्रेणी की गोद में, पुष्कर सरोवर के तट पर बसा है। यहाँ ब्रह्मा जी का विश्व-प्रसिद्ध मंदिर है, जिसे ब्रह्मा का एक अत्यंत विरल प्रमुख मंदिर माना जाता है।
एक कथा के अनुसार ब्रह्मा जी ने वज्रनाभ नामक दानव के वध के लिए यहाँ यज्ञ किया। यज्ञ के समय पत्नी सावित्री के विलंब करने पर ब्रह्मा जी ने गायत्री से विवाह कर लिया; सावित्री ने क्रुद्ध होकर निकट की पहाड़ी पर वास किया। दूसरी कथा के अनुसार ब्रह्मा जी के हाथ से कमल गिरा और उस स्थान पर जल-स्रोत फूट निकला, जो पुष्कर सरोवर बना।
महात्व: कार्तिक पूर्णिमा पर यहाँ विशाल पुष्कर मेला लगता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु स्नान करते हैं। पुष्कर में पंच-तीर्थों के स्नान और ब्रह्मा-मंदिर के दर्शन का विशेष महत्व है।
संबंधित
स्रोत: पद्म पुराण; स्कन्द पुराण