बरसाना
तीर्थ एवं स्थान
अन्य नाम: बरसाना
बरसाना उत्तर प्रदेश के मथुरा ज़िले में, नंदगाँव के निकट, एक पहाड़ी पर बसा है। यह श्रीराधा रानी की जन्मभूमि माना जाता है। यहाँ लाड़ली जी (राधा) का मंदिर है।
ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार राधा वृषभानु और कीर्ति की पुत्री थीं और बरसाना में उनका जन्म हुआ। कृष्ण और राधा की लीलाएँ बरसाना-नंदगाँव के बीच ही फली-फूलीं।
महात्व: यहाँ की लठमार होली विश्व-प्रसिद्ध है, जिसमें बरसाना की महिलाएँ नंदगाँव के पुरुषों पर प्रतीकात्मक रूप से लाठी चलाती हैं। 'राधाष्टमी' और 'लड्डू होली' भी यहाँ विशेष रूप से मनाई जाती हैं।
संबंधित
स्रोत: ब्रह्मवैवर्त पुराण; श्रीमद्भागवत पुराण