चंद्रवंश
वंशावली
अन्य नाम: सोमवंश, चंद्रवंशी, ऐल वंश
चंद्रवंश का आरम्भ चंद्र (सोम) से माना जाता है। चंद्र के पुत्र बुध और बुध के पुत्र पुरुरवा हुए। पुरुरवा से आयु, आयु से नहुष और नहुष से ययाति उत्पन्न हुए।
ययाति के पाँच पुत्र थे — यदु, तुर्वसु, द्रुह्यु, अनु और पुरु। यदु से यदुवंश और पुरु से पुरुवंश चला, जिससे आगे कुरु, पांडव और कौरव हुए।
इस वंश का वर्णन विष्णु पुराण, महाभारत और श्रीमद्भागवत में मिलता है।
नाते-रिश्ते
- चंद्र
- बुध
- पुरुरवा
- आयु
- नहुष
- ययाति
- पुरु
संबंधित
स्रोत: विष्णु पुराण, महाभारत